- Hindi News
- मसानिया तालाब की पाल पर अवैध निर्माण रोकने के लिए सौंपा ज्ञापन
मसानिया तालाब की पाल पर अवैध निर्माण रोकने के लिए सौंपा ज्ञापन
मसानियातालाब की पाल और ओवरफ्लो मार्ग पर अवैध निर्माण को रोकने की मांग को लेकर नगर के जैन समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि नगर के मसानिया तालाब के किनारे पर जैन समाज के रथोत्सव के समय दो रथों का मिलन होता है, ऐसे धार्मिक महत्व के स्थान पर अतिक्रमण किया जा रहा है। रथोत्सव के दौरान मेले को लेकर नगर पालिका द्वारा इसे आरक्षित स्थान भी घोषित किया गया है।
इसके बावजूद पालिका द्वारा इस जमीन पर सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करते हुए केबिन रख दिया गया है। ज्ञापन में सुलभ कांप्लेक्स का कार्य रुकवाने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई है।