७४ स्कूलों में शिक्षा का स्तर जांचा
डूंगरपुर। संबलनअभियान के दूसरे दिन सिर्फ 74 स्कूलों की ही जांच हो पाई है। अभियान के दूसरे दिन दस अधिकारियों के विजिट में नहीं जा पाने के कारण अब इन अधिकारियों को रिजर्व दिन में स्कूल की जांच कर अभियान को पूरा करना होगा। पढ़ाई के स्तर और भौतिक संसाधनों की जांच के चल रहे संबलन अभियान में बुधवार को ८४ स्कूलों का शेड्युल तय किया गया था। जिसमें से सिर्फ ७४ स्कूलों का निरीक्षण हुआ। निरीक्षण में निर्धारित फार्मेट में स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट अपने ब्लाक कार्यालय में जमा कर ऑनलाइन फीडिंग की जाएगी। इसी रिपोर्ट के बाद स्कूलों की समीक्षा कर प्लानिंग तैयार की जाएगी।
ये अधिकारी नहीं जा पाए निरीक्षण पर
संबलनअभियान के दूसरे दिन ८४ स्कूलों की सूची तैयार की गई थी। इस सूची में बुधवार को कलेक्टर को राउप्रावि नवाडेरा में जांच करनी थी। कलेक्टर के वीडियो कांफ्रेंस में व्यस्त होने के कारण उनके स्थान पर सर्वशिक्षा अभियान के एपीसी ने स्कूल का निरीक्षण किया। इसी प्रकार सागवाड़ा बीडीओ, चार व्याख्याता तथा चार अन्य अधिकारियों ने अपने स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया।
देवल. राउप्रावि सतीरामपुर में संबलन अभियान के तहत शैक्षणिक प्रकोष्ठ अधिकारी रमेशचंद्र खराड़ी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षा के स्तर का आंकलन किया। बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। यह जानकारी संस्थाप्रधान कमलेश पारगी ने दी।