चिखली: विनिता बनी उपप्रधान
सागवाड़ा. उपप्रधान पद को लेकर रविवार को पंचायत समिति में चुनाव संपन्न हुए। भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 24 सरोदा से जीत कर आए हितेश रावल और कांग्रेस से वार्ड संख्या 17 भीलूड़ा से जीतकर आई जयश्री पाठक ने नामांकन दाखिल किया था। कुल 29 सदस्यों ने वोटिंग की। जिसमें भाजपा के हितेश को 20 मत मिलने पर उपप्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया। एसडीएम दीपेंद्र सिंह राठौर ने उपप्रधान पद की शपथ दिलाई। जिसके बाद पंचायत समिति के बाहर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपप्रधान हितेश का स्वागत किया। इस दौरान विधायक अनिता कटारा, नवनिर्वाचित प्रधान रेखा रोत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेष भट्ट, पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण लाल दर्जी, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय कुमार जैन, इंद्रजीत सिंह राव, नटवरलाल पटेल, पवित्रा जोशी, तीलकनंदनी शाह, मानशंकर, मगनलाल पाटीदार, दलीचंद बुनकर, नानलाल दर्जी, प्रेमचंद डामोर, पुष्पेंद्र चौबीसा, कल्याणसिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, प्रमोद भट्ट, प्रहलाद सिंह, शेख राजू भाई बर्तन वाला सहित नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उपप्रधान के चुनाव के दौरान पुष्पा सरपोटा को प्रधान नहीं बनाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिता कटारा सहित भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरियाटी. नईपंचायत समिति चिखली में कांग्रेस की विनिता पाटीदार उपप्रधान बनी। कांग्रेस की एक सदस्य ने मतदान नहीं किया है, फिर भी विनिता को 14 को भाजपा प्रत्याशी मंशादेवी गरासिया को 2 वोट ही मिले।