पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को जांचा

विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को जांचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। नगरकी किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को हुमड़ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई।

समाज अध्यक्ष खुशपाल गलालिया ने बताया कि अठारह हजार दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के निर्देशानुसार प्रतियोगिता में पुनर्वास कॉलोनी जैन समाज के कक्षा आठवीं से बारहवीं तक में अध्ययनरत 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें भव्य पुत्र विजय कुमार सेठ और प्रभव पुत्र मनीष कुमार जैन का चयन क्विज प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को स्कूल की तरफ से स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचने के लिए मास्क का वितरण भी किया गया। जनगणना प्रभारी राजेश जैन, कार्यालय सचिव मनीष जैन, गजेेंद्र जैन, युवा संगठन मंत्री मनोज पंचोरी, महामंत्री महावीर जैन, रमेश शाह, संगठन मंत्री दिनेश जांगा, जनगणना मंत्री आकाश शाह, युवा महासभा के महामंत्री जंबू जैन, प्रतिक जैन, महिला सभा की महामंत्री बरखा जैन आदि मौजूद थे।

किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में हुमड़ सामान्य प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।