सागवाड़ा। दैनिकभा
सागवाड़ा। दैनिकभास्कर की ओर से नगर के महिपाल खेल मैदान में आयोजि हो रहे मेगा ट्रेड फेयर में रविवार का अवकाश होने से नगर सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे। मेले में आने वाले लोगों द्वारा विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की तारीफ की जा रही है। मेले में आने वाले लोगों ने धार्मिक पुस्तकों सहित अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों की भी खरीदारी की। महिलाओं ने जहां विभिन्न घरेलु उपयोगी सामग्री के साथ ही शृंगार सामग्री सहित विविध वस्तुओं के स्
सागवाड़ा। दैनिकभास्कर की ओर से नगर के महिपाल खेल मैदान में आयोजि हो रहे मेगा ट्रेड फेयर में रविवार का अवकाश होने से नगर सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे। मेले में आने वाले लोगों द्वारा विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की तारीफ की जा रही है। मेले में आने वाले लोगों ने धार्मिक पुस्तकों सहित अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों की भी खरीदारी की। महिलाओं ने जहां विभिन्न घरेलु उपयोगी सामग्री के साथ ही शृंगार सामग्री सहित विविध वस्तुओं के स्टाॅल पर खरीदी की वहीं बच्चों ने अपनी पसंद के खिलौने खरीदे। मेले मे आयुर्वेदिक दवाईयों के साथ ही चटपटे चूर्ण के स्टाॅल पर भी खरीददारों की भीड़ दिखी।