पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दिनों में 25 हजार लोगों ने पिया काढ़ा

5 दिनों में 25 हजार लोगों ने पिया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले 5 दिनों में काढ़ा शिविर में लगभग 25 हजार लोगों ने फायदा उठाकर राहत ली है। क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंतित लोगों को बचाव के रूप में काढ़े ने काफी राहत दी है। हर शिविर में सैकड़ों लोगों की लाइनें लग रही है। लोग एक-एक घंट लाइन में खड़े रहकर काढ़े का सेवन कर रहे हैं। आयुर्वेद विभाग और सामाजिक संगठनों ने इन शिविरों में बखूबी से सहयोग किया।

गत चार फरवरी से आयुर्वेद चिकित्सालय खडग़दा सागवाड़ा में सेवा भारती के सहयोग से लगे तीन दिवसीय शिविर में करीब 13 हजार 272 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।

इसी तरह रविवार को भी नगर के मांडवी चौक पर माधव सत्संग समिति और आयुर्वेद विभाग के साझे में शिविर लगाकर लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. महेशचंद्र शुक्ला ने बताया कि शिविर करीब 9 हजार 435 लोगों ने काढ़ा पिया। इस दौरान जिला आयुर्वेद चिकित्साधिकारी गोवद्र्धन लाल मुंगेडिय़ा ने शिविर में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुर्वेद चिकित्सालय के कंपाउडर बृजमोहन दीक्षित, रणछोर डेंडोर, रणक डामोर, कानजी द्वारा काढा तैयार किया गया।

शिविर में डॉ. महेश शाह पादरा, कृष्णकांत शर्मा जेठाणा, दीपक गुप्ता, हंसमुख गुप्ता, सुभाष कोठारी, नरेश दर्जी, उपेंद्र दर्जी, मनोज शाह, रूपेश राठौड़, राकेश पाटीदार, मुकेश भावसार, प्रदीप गुप्ता, प्रकाश व्यास, भंवरलाल शर्मा, विनय शुक्ला, प्रशांत शर्मा, दीपक गुप्ता, नानालाल दर्जी, दिलीप कोठारी, ललित पंचाल, जयेश गुप्ता, सुभाष कोठारी आदि ने सहयोग किया।

गलियाकोट.चितरीमेें विद्या निकेतन स्कूल परिसर में भारत विकास परिषद आयुर्वेद चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर करीब 2 हजार 500 लोगों को काढ़ा वितरण किया गया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विमलेश पंड्या, डॉ. विनोद पुरोहित, अमृतलाल पाटीदार, भूपेंद्र प्रसाद, हकरा भाई, सुखलाल भाटिया, गौतमलाल भाटिया तथा भारत विकास परिषद की ओर से नरेश जैन, मगनेश दर्जी, विनोद मौजूद थे।

गलियाकोट. चीतरी में विद्या निकेतन स्कूल परिसर में काढ़ा पीने के लिए लगी कतार। नगर के मांडवी चौक पर लगे शिविर में आयुर्वेदिक काढ़ा पीने उमड़े शहरवासी।