- Hindi News
- क्रॉस वोटिंग में गए भाजपा के दो उपप्रधान
क्रॉस वोटिंग में गए भाजपा के दो उपप्रधान
पॉलिटिकल रिपोर्टर| डूंगरपुर
जिलेकी 4 पंचायत समितियों में भाजपा प्रधान बनाने में तो कामयाब रही, लेकिन उपप्रधान के लिए क्रॉस वोटिंग होने से यहां कांग्रेस को जीत मिली। पंचायत समिति आसपुर और गलियाकोट में भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा था, लेकिन दोनों जगह क्रॉस वोटिंग हुई और उपप्रधान का पद कांग्रेस छीनकर ले गई। साबला और सागवाड़ा में भाजपा अपना उपप्रधान बना सकी। डूंगरपुर, बिछीवाड़ा, झौथरी, सीमलवाड़ा, दोवड़ा और चिखली में कांग्रेस ने उपप्रधान बनाएं। हालांकि दोवड़ा में कांग्रेस से बागी होकर उपप्रधान लड़ी ही जीतकर आई है।
आसपुरमें क्रॉस वोटिंग पर भाजपाइयों ने खाई कसम
आसपुर. पंचायतसमिति आसपुर में उपप्रधान पद के लिए हुई क्रॉस वोटिंग के बाद नाटकीय घटनाक्रम हुआ। यहां भाजपा से जीते सभी पंचायत समिति सदस्यों को मंदिर पर ले जाकर कसम दिलवाई गई। जानकारी के अनुसार उपप्रधान पद पर भाजपा के प्रत्याशी की हार के बाद भाजपा नेता सभी 9 सदस्यों को एक वाहन से सकानी नाग देवता के मंदिर पर ले गए। जहां एक-एक कर प्रत्याशियों को मूर्ति पर हाथ रखवाकर कसम दिलवाई। लेकिन यहां अजीब वाकया यह रहा कि सभी 9 सदस्यों ने भाजपा को वोट देने की कसम खाई, जबकि भाजपा को 8 ही वोट मिले हैं।
भाजपाके गढ़ में सेंध लगाने पर विजय रैली निकाली
सीमलवाड़ा. उपप्रधानमें कांग्रेस से मुकेश लबाना के चुने जाने के बाद विजय रैली निकाली गई। लबाना बहुल्य क्षेत्र में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी बांकड़ा से विजय होने पर उसे पार्टी ने भी उपप्रधान बनाकर भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई हैं। दो खुली जीप में प्रधान, उपप्रधान, पंसस, पुर्व विधायक शंकरलाल अहारी, मुश्ताक अहमद पठान, रूपचंद भगोरा, विनोद कटारा, हबीब फुमती सवार थे। प्रवीण पंड्या, सुरेश भोई, डॉ. लबाना, भगवानलाल पटेल, नागेंद्रसिंह, बाल गोविंद पाटीदार, विनोद कटारा मौजूद रहे। रैली कस्बे के मांडली तिराहे पर स्वतंत्रता सैनानी भोगीलाल पंड्या की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रास्ता में भी वीर शहीद कालीबाई और नानाभाई खांट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।