पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजगर ने किया बंदर का शिकार, पकड़ा गया

अजगर ने किया बंदर का शिकार, पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। नगरके भोईवाड़ा क्षेत्र से सोमवार सुबह क्षेत्रवासियों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। कुछ लोगों ने रविवार को इस अजगर को एक निजी स्कूल के ग्राउंड में बंदर का शिकार करते देखे जाने का दावा किया है। सोमवार को अजगर को अशोक भोई के खेतों में देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद मुकेश पटवारी, पक्षीप्रेमी मुकेश पंवार, अशोक भोई सहित क्षेत्रवासियों ने उसे पकड़ लिया और इसके बारे में वन विभाग के कार्मिकों को सूचना दी। बाद में अजगर को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय लाया गया।