- Hindi News
- महिला महासभा की नगर कार्यकारिणी की घोषणा
महिला महासभा की नगर कार्यकारिणी की घोषणा
सागवाड़ा| स्वस्तिश्रीश्री क्षुल्लक अतुल्य सागर महाराज के आशीर्वाद से भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा सागवाड़ा नगर टीम की घोषणा नगर अध्यक्ष पायल मेहता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोड़निया की अनुमति से महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता जैन की सहमति से की।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रेखा जैन, साधना कोठारी महामंत्री स्वाती जैन, सचिव तिलकनंदनी शाह, धनकुंवर जैन सांस्कृतिक गरिमा शाह, सूची शाह, नेहा शाह, साधु, सेवा प्रभारी वैशाली सारगिया, सुनीता सारगिया, कोषाध्यक्ष अंजली शाह, पिंकी सारगिया, महावीर जयंती प्रभारी अनीता जैन, पिंकी शाह, आदिनाथ जयंती प्रभारी वर्षा दोसी, इंदु दोषी, श्रुत पंचमी प्रभारी चंदनबाला शाह, हसुमति दोसी और संकल्प महोत्सव प्रभारी सुरभी गांधी को नियुक्त किया। मार्गदर्शक भूरी खोडनिया, वीणा देवी नौगामिया, सलाहकार बंसंती बाई, निर्मला भूता, बदाम बाई सारगिया, भगवती देवी दोसी सहित कई पदों पर मनोनयन हुए।
सागवाड़ा. महिला महासभा की नगर कार्यकारिणी की पदाधिकारी।