पाटीदार पेंशनर समाज की बैठक
चीतरी| विद्यानगर पंचवटी सागवाड़ा में पाटीदार पेंशनर समाज की बैठक रामलाल विकास नगर वाले की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि नाथूलाल और विशिष्ट अतिथि डायालाल, तेजपाल, कुबेरकांत थे। बैठक में समाज के ढढ़ोत्सव, शादियां तथा गंगोद्यापन सामूहिक करने पर चर्चा की गई। बैठक में गौतमलाल, रणछौड, हरिप्रसाद ने अपने विचार रखे। संचालन शिवशंकर ने किया वही आभार धनेश्वर पाटीदार ने माना।