पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजगांव, भीलूड़ी, खुमानपुर के ग्रामीणों ने निकाली रैली

सूरजगांव, भीलूड़ी, खुमानपुर के ग्रामीणों ने निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगांव,भीलूड़ी और खुमानपुर के ग्रामीणों ने पंचायत पुनर्गठन के विरोध में सोमवार को रैली निकाली।

सूरजगांव को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर उपखंड मुख्यालय पर ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। वहीं भीलूड़ी और खुमानपुर के ग्रामीण भी अपनी मांग को लेकर रविवार से धरने में शामिल हुए। यहहै इनकी मांगे : सूरजगांवको पंचायत मुख्यालय बनाया जाए। भीलूड़ी को ग्राम पंचायत वगेरी में यथावत रखने और खुमानपुर का पंचायत मुख्यालय यथावत जोगपुर रखने की मांग है।

डूंगरपुर. गांव भागल सलावट ने ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपने गांव को धावड़ी ग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग रखी। ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि गांव को राजस्व गांव ओडवाडिय़ा में मिलाया जा रहा है। जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। इसी प्रकार सीमलवाड़ा पंचायत समिति के लालपुरा के लोगों ने अपने गांव को डूंका ग्राम पंचायत में रखने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि लालपुरा गांव डूंका से आधा किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद गांव को केसरपुरा ग्राम पंचायत में जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन में गांव में डूंका में ही रखने की मांग रखी।

पंचायत पुनर्गठन के विरोध में सौंपे ज्ञापन

सागवाड़ा. अपनी मांग को लेकर नगर में रैली निकालते ग्रामीण।

डूंगरपुर. अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण।