पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता को लेकर बैठक

राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| निर्मलभारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूक सप्ताह के तहत सागवाड़ा पंचायत समिति सभागार में बैठक हुई। ब्लॉक समन्वयक पाटीदार ने शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित कर सभी को प्रेरित करने की बात कही। पंचायत समिति मुख्यालय पर 2 अक्टूबर को स्वच्छता प्रदर्शनी और महारैली निकालने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर दीवड़ा कड़ा सरपंच नानीया रोत, दिलीप रोत, मीरा देवी, शंकर लाल कटारा, राकेश कलाल मौजूद थे।