पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से सागवाड़ा के टामटिया में महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से सागवाड़ा के टामटिया में महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर|सागवाड़ा (डूंगरपुर)

उपखंडक्षेत्र में टामटिया गांव की एक और महिला की स्वाइन फ्लू से मंगलवार सुबह मौत हो गई। महिला का इलाज अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा था। इसके साथ ही डूंगरपुर जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक 5 मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार टामटिया गांव की महिला को सर्दी-जुकाम खांसी होने पर 4 फरवरी को सागवाड़ा में एक निजी क्लिनिक पर लाया गया था। जहां पर डॉक्टर ने उसे अगले दिन पुन: इलाज के लिए बुलाया था, पर वह उस दिन नहीं पहुंची। इसके बाद 7 फरवरी को सागवाड़ा में डॉक्टर के पास आने पर उसे टेमी फ्लू की गोलियां देकर अहमदाबाद के लिए रैफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला का पति कुवैत में कार्यरत है। महिला के एक बेटा और एक बेटी अभी स्कूल में पढ़ते हैं।