पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर बैठक

बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| रामाविलीमड़ी में दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर बैठक हुई। सरपंच रंजीता डामोर मुख्य अतिथि, अध्यक्षता संस्थाप्रधान मोहनलाल पाटीदार ने की। इसमें कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर अभिभावकों को जानकारी दी गई। बैठक में कुरा कटारा, अरजी यादव, दिलीप डामोर मौजूद थे। संचालन रामेश्वर प्रसाद चौबीसा ने किया आभार प्रभुलाल पाटीदार ने जताया। राउप्रावि भीमदड़ी में सतत व्यापक आकलन की मासिक बैठक संस्थाप्रधान तोलाचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। ब्लॉक समन्वयक चंद्रशेखर शर्मा ने संभागियों को प्रशिक्षण दिया। रमेशचंद्र मीणा, मणीलाल भील, रसिया मईड़ा, कैलाश राणा, अशोक शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा मौजूद थे। संचालन सतीशचंद्र चौबीसा ने किया।