एएनएम को हटाने अस्पताल में हंगामा
गामोठवाड़ाक्षेत्र में वार्ड संख्या 17 में मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र पर 18 माह की बच्ची को टीका लगाने में लापरवाही बरतने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। राजकीय अस्पताल में आकर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। आंगनवाड़ी केंद्र पर शिशुओं को डीपीटी बूस्टर के टीके लगाए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार गामोठवाड़ा निवासी हैनी पुत्री कीर्ति जोशी (18 माह) को डीपीटी बूस्टर पोलियो का टीका लगाने के लिए लाया गया था। जहां एएनएम गीता रोत द्वारा बालिका को टीकाकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने आंगनवाड़ी केंद्र पर हंगामा किया और टीकाकरण बंद करवाकर एएनएम सहित राजकीय अस्पताल पहुंचे। जहां पीएमओ डॉ. हरबीर सिंह छाबड़ा को मामले की जानकारी देनी चाही लेकिन वे नहीं मिले। इसी बीच गामोठवाड़ा नवयुवक मंडल के संरक्षक रामचंद्र जोशी, गामोठवाड़ा संघर्ष समिति के सचिव रजनीश व्यास, नव युवक मंडल के अध्यक्ष राजेश गोगरोत, रमेश जोशी, विक्रम जोशी, विनोद पीतांबर, विवेक जोशी, विशाल जोशी, प्रदीप भट्ट, दुष्यंत जोशी, भावना जोशी, कैलाश जोशी, विक्रम जोशी, कीर्ति जोशी सहित बड़ी संख्या में गामोठवाड़ा क्षेत्र के लोगों ने एएनएम द्वारा शिशुओं को टीका सहीं तरीके से नहीं लगाने और दवांई की मात्रा ज्यादा रखने का आरोप लगाया। लोग एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। जिस पर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. गौरव पाठक ने आकर परिजनों उपस्थित लोगों से समझाइश कर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने एसडीएम दीपेंद्र सिंह राठौर और विधायक अनिता कटारा को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार एएनएम गीता रोत उप स्वास्थ्य केंद्र गडावासण में कार्यरत है अभी टीकाकरण के लिए इन्हें पीएमओ सागवाड़ा में लगाया गया है।
^इंजेक्शन में हवा रह जाने के कारण थोड़ी मात्रा में दवांई शेष रह गई थी। जिस पर परिजनों को टीका सही नहीं लगने की आंशका होने पर हंगामा कर दिया। गीतारोत एएनएम
^बालिका के परिजनों द्वारा लिखित में शिकायत की गई, मामले की जांच करा संबंधीत एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ.गौरव पाठक, बीसीएमएचओ
सागवाड़ा. राजकीय अस्पताल में बीसीएमएचओ से एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते लोग।
एएनएम पर टीकाकरण में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में प्रदर्शन करते बच्ची के परिजन।