- Hindi News
- पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता
पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता
डूंगरपुर। जिलेमें पिछले दिनों में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों और घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से अार्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर (सहायता) इंद्रजीतसिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटनाओं में सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के मृतक मिलन पंड्या, हरीश कटारा, आसपुर क्षेत्र के रूपेंग पाटीदार और आसपुर क्षेत्र के मृतक गेकरलाल के परिजनों को 50-50 हजार और घायल नरेंद्रसिंह को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 हजार रुपए की अार्थिक सहायता मंजूर की गई है।