पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागवाड़ा के ट्रेड फेयर में रंगारंग संध्या आज

सागवाड़ा के ट्रेड फेयर में रंगारंग संध्या आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| दैनिकभास्कर की ओर से नगर के महिपाल खेल मैदान में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर का मंगलवार शाम को एसडीएम दीपेंद्रसिंह राठौर सहित अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर मेले का अवलोकन किया। इस स्थल पर बुधवार शाम को रंारंग संध्या मुख्य आकर्षण रहेगी।

अतिथियों ने मेले में सभी स्टॉलों को देखा और उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की प्रशंसा की। मेले में आने वालों के लिए प्रवेश द्वार पर लगा छोटे बच्चों का जंपिंग रिंग भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में सुबह 11 बजे से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, जो रात 9 बजे तक रहती है। मेले में शृंगार सामग्री के साथ ही अजमेरी जोधपुरी मोजड़ियों की भी अच्छी डिमांड है। मेले में रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर नई वैरायटी के पार्टी वियर युवतियों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। मेले में देशभर की मशहूर वस्तुएं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सहारनपुर की लकड़ी का फर्नीचर, बोम्बे के ज्वैलरी आइटम सहित हर स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ लग रही है।

मेगा ट्रेड फेयर के तहत बुधवार शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उदयपुर की डायनेमिक इवेंट एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिसमें इंटरनेशनल कालबेलिया डांसर सायरी एंड ग्रुप की ओर से घूमर, कालबेलिया, चरी, भवई, तेराताल नृत्य पेश किए जाएंगे।

सागवाड़ा. मेगा ट्रेड फेयर में दीप प्रज्जवलन करते एसडीएम दीपेंद्रसिंह राठौड़।