आंगनवाड़ी केंद्र पर शिशुओं को दवा पिलाई
डूंगरपुर। बच्चोंके पेट में कीड़ों से मुक्ति दिलाने के लिए मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डी-वार्मिंग डे मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने की। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति सुशीला भील, जिला शिक्षा अधिकारी आभा मेहता, सीएमएचओ डॉ. राजाराम मीणा, आरसीएचओ डॉ. केएल पलात थे। डॉ. पलात ने डी-वार्मिंग डे के बारे में बताया। मौके पर आंगनवाड़ी के करीब 10 बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने दवा पिलाई गई। संचालन एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहित जोशी ने किया। आभार डॉ. जितिन जोनवाल ने माना।
स्कूलों में डीवार्मिंग वीक के तहत बच्चों को कृमि नाशक गोलियां दी गई। इसी क्रम में नाथूराम अहारी उमावि में संस्थाप्रधान गटूलाल रोत, रामावि पालवड़ा में प्रधानाध्यापक दीपेश चौबीसा, आंगनवाडी केंद्र ठेकुआफला में सरपंच सुरत भगोरा ने बच्चों को डीवार्मिंग की गोलिया दी गई।
सागवाड़ा।हरिजनबस्ती में आंगनवाड़ी केंद्र पर 0 से 5 साल के शिशुओं को मंगलवार को डीवार्मिंग की दवा पिलाई गई। महिला पर्यवेक्षक मुनेश शर्मा द्वारा तीन सौ महिलाओं को शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। एएनएम सारिका द्वारा शिशुओं के पेट में होने वाले कृमी और कुपोषित होने से बचाव के बारे में बताया गया। साथ ही डिवार्मिंग की दवा पिलाने से बच्चे के कुपोषित नहीं होने की जानकारी दी। इस दौरान धनेश्वरी, भारती, राजश्री, प्रेमीला, मीना, मंजू आदि मौजूद थी।
दरियाटी.आंगनवाड़ीकेंद्र डूंगरसारण प्रथम में 26 डी-वार्मिंग दवा एलएचवी कमला, रुक्मणी, विमला, जयमाला, रमीला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना आशा सहयोगिनी ने खिलाई।
पीठ.मांडलीस्कूल में प्रधानाचार्य मनोजकुमार कलाल की अध्यक्षता में बच्चों को डी-वार्मिंग गोलियां खिलाई गई।
डूंगरपुर. डी-वार्मिंग डे कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
सागवाड़ा . हरिजन बस्ती में आंगनवाड़ी केंद्र पर दवा पीने आए बच्चें।