पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिन्हें दूसरों के सेहत की फिक्र, वे पिला रहे हैं बचाव का काढ़ा

जिन्हें दूसरों के सेहत की फिक्र, वे पिला रहे हैं बचाव का काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू के खौफ के बीच आयुर्वेदिक काढ़ा रामबाण बनता जा रहा है। आयुर्वेद विभाग विभिन्न संगठनों और भामाशाहों के सहयोग से बचाव के लिए प्रयास कर रहा है और लोगों को भी काढ़े से स्वस्थ रहने की उम्मीद बढ़ रही है। मंगलवार को भी क्षेत्र में कई जगहों पर शिविर लगे। दीवड़ा छोटा में आयुर्वेद औषधालय एवं आशीर्वाद निकेतन माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेद काढ़े का वितरण हुआ। डॉ. सुभाष भट्ट ने बताया कि शिविर में करीब 23 सौ लोगों ने आकर काढ़े का सेवन किया। इस अवसर पर सरपंच जयप्रकाश पारगी, वार्ड पंच सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। घोटाद के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा के निर्देशन में काढ़ा वितरित किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि काढ़ा वितरण के दौरान गांव में स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित करीब 18 सौ ग्रामीणों ने काढ़ा पिया। इस मौके पर सरपंच प्रकाश डेंडोर, रसीक सेवक, हेतलाल गामोठ, डायालाल सेवक, परमेश्वर सरियोत, मोगजी ने काढ़ा वितरण में सहयोग किया। वहीं कराड़ा गांव में भी आयुर्वेद विभाग ग्रामीणों के सहयोग से काढ़ा वितरण शिविर लगाया गया। डॉ. चतुर्भुज शर्मा ने बताया कि शिविर में करीब 2 हजार लोगों ने काढ़ा पीया। इस दौरान कंपांउडर देवराम मकवाना, परिचारक नारायणलाल, समाज सेवी गोपाल उपाध्याय केवलजी, मगनलाल पाटीदार, माधव देवजी पाटीदार, बकोर पाटीदार, भावना पंचाल, संगीता उपाध्याय, जयश्री, जया ठाकोर, रमीला, आदि ने सहयोग दिया। कोकापुर स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. पीयूष बुनकर ने बताया कि शिविर में 1350 लोगों को काढा पिलाया गया। इस दौरान 175 स्कूल विद्यार्थियों ने भी काढा पीया।

साबला.स्वाइनफ्लू और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से काढ़ा वितरण किया गया। साबला गरबा मंडल चौक पर आयोजित कार्यक्रम विधायक गोपीचंद मीणा, तहसीलदार, सरपंच डायालाल, जिपंस सावित्री देवी, डॉ. रामप्रसाद शर्मा, डॉ. अलंकार गुप्ता, जवाहरलाल मेहता, लक्ष्मीकांत शर्मा, तुलसीराम पटेल के सानिध्य में 8741 लोगों को काढ़ा वितरण किया। डॉ. रविप्रकाश, डॉ. गोपालसिंह, डॉ. सुरेंद्र सहगल, कंपाउंडर लीलाराम मीणा, जगदीश मीणा, शंकरलाल, कांतिलाल, हीरालाल, गौतमलाल, हीराभाई, दिनेश, दीपसिंह, रूपाभाई, नानूराम मौजूद थे।

कनबा.आयुर्वेदऔषधालय में डॉ. प्रवीण पंड्या, कंपाउंडर अमृतलाल ताबियाड़, सोहनलाल साद के सहयोग से 1535 लोगों को काढा पिलाया गया। राजेश पंड्या, यशवंत पंड्या, कमलेश, हीरालाल जैन, सुरजमल जैन मौजूद थे।

नादिया.आयुर्वेदिकऔषधालय नादिया की ओर से 2700 लोगों को काढा पिलाया गया। वहीं पीएचसी गरियता में 1100 को काढा पिलाया। डाँ. मदन बेनीवाल, आयुर्वेदिक कंपाउंडर रामलाल मीणा, गौतमलाल कटारा मौजूद थे।

बनकोड़ा.कतिसौरआयुर्वेदिक औषधालय में मंगलवार को मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. ललित सोनी ने बताया कि शिविर में स्कूली बालकों के साथ करीब-करीब २२०० लोगों को काढ़ा पिलाया गया। कंपाउंडर वेलचंद गणपतलाल ने कई आयुर्वेदिक औषधियों के मिश्रण से काढ़ा बनाकर लोगों को पिलाया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्या कांता पंड्या ने किया। ब्लॉक आयुर्वेदिक अधिकारी प्रवीणचंद्र भट्ट, सरपंच रेखा डामोर, हीरालाल पंड्या, आनंद चौहान, गटुलाल डामोर, भेमजी शर्मा, प्रधानाचार्य वेसात डिंडोर उपस्थित थे।

पीठ.मौसमीबीमारियों से बचाव के लिए पीठ कस्बे में भी काढ़ा पिलाया गया। डॉ. संतानसिंह, कंपाउंडर नाथूलाल ननोमा, जवानसिंह वागेला, जयेंद्र कुमार पंड्या, पंसस अनिल मिश्रा, भोलंद्रसिंह चौहान, रतीलाल, नफरतसिंह चौहान, कुंदनसिंह चौहान, हिम्मतसिंह चौहान, मोहनसिंह चौहान, देवेंद्रसिंह चौहान मौजूद थे।

सागवाड़ा.आयुर्वेदविभाग की ओर से राउप्रावि टामटिया में शिविर लगाकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित स्कूली विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया। प्रभारी डॉ. कृष्णकांत पंड्या के निर्देशन में कंपाउंडर लालशंकर रोत, मणीलाल डामोर, हरीश पारगी, प्रकाश सेवक द्वारा करीब 25 सौ लोगों को काढ़ा पिलाया गया। राउमावि टामटिया के संस्थाप्रधान पंकज जैन के नेतृत्व में 250, राउप्रावि की संस्थाप्रधान के नेतृत्व में 200 मॉडर्न स्कूल के नीरज शर्मा के नेतृत्व जीसीए स्कूल की ममता उपाध्याय, बीना पंड्या के सानिध्य में काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान सरपंच सुरेश रोत, उपसरपंच बदामीलाल पाटीदार, वार्डपंच हितेष पंड्या, प्यारचंद सोनी, रूपलाल सोनी ने सहयोग दिया।

गलियाकोट.प्राथमिकस्वास्थ्य केेंद्र पर बुधवार को डॉ. विमलेश पंड्या के निर्देशन में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक काढ़ा वितरण शिविर लगाया जाएगा।

पाड़वा में भी लगा शिविर

सागवाड़ा.आयुर्वेदविभाग ने भामाशाहों के सहयोग से यहां करीब 3 हजार से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया। आयुर्वेद कंपाउंडर सुखपाल भगोरा ने बताया कि प्रभारी कानजी भील, अंजली गैस एजेंसी, राजीव सेवक, मोहनलाल डामोर और भारत विकास परिषद के तेजपाल पाटीदार ने सहयोग किया। यहां सुबह दस बजे से ही लोगों की भीड़ रही। ग्रामीणों ने ही व्यवस्था संभाली। इस दौरान पाड़वा के आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना दी गई, जहां से भी सैकड़ों लोग काढ़ा पीने के लिए आए। भगाेरा के अनुसार काढ़ा वितरण में कई विद्यार्थियों को विशेष रूप से काढ़ा पिलाया।