- Hindi News
- क्षेत्र से जीतकर आए भाजपा के जिप सदस्यों का किया स्वागत
क्षेत्र से जीतकर आए भाजपा के जिप सदस्यों का किया स्वागत
सागवाड़ा। जिलापरिषद के विभिन्न वार्डो से जीत कर भाजपा प्रत्याशियों का मंगलवार को यहां मडकोला क्षेत्र में स्वागत किया गया। प्रभारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक रणौली के नेतृत्व में हुए स्वागत समारोह में जिला परिषद के वार्ड संख्या 14 दीवड़ा से गिरिश पाटीदार, वार्ड संख्या 13 गलियाकोट से मणीलाल चावला, वार्ड संख्या 17 ठाकरड़ा से पार्वती डोंडियार, वार्ड संख्या 16 भीलूड़ा से अनिता पंड्या, वार्ड संख्या 15 वरदा से बसंती अहारी और वार्ड 18 सरोदा से जीती कविता व्यास का स्वागत किया