पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईईओ ने एक ही समय पर दो तरीके से यात्रा भत्ते उठाए

बीईईओ ने एक ही समय पर दो तरीके से यात्रा भत्ते उठाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉकसागवाड़ा के बीईईओ पर सरकारी काम को लेकर दोहरा यात्रा भत्ता उठाने के आरोप लगे है। इसकी शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम ने बीईईओ से पूछताछ की। शिक्षक संघ के कुछ नेताओं ने बीईईओ भेमजी खांट द्वारा दोहरा यात्रा भत्ता उठाने का आरोप लगाते हुए, इसकी जांच कराने की मांग की थी।

शिक्षकों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बीईईओ खांट ने एक ही समय में बस और जीप से यात्रा करना दर्शाकर दोनों का अलग अलग यात्रा भत्ता उठाया है। जिसकी जानकारी बीईईओ खांट द्वारा विभागीय कार्य के लिए की गई यात्रा के बिल के भुगतान में सामने आई है।

खांट की ओर से कि जा रही अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री शिक्षा सचिव सहित उच्चाधिकारियों को भी गई है। दूसरी ओर यात्रा का भुगतान अलग अलग मद से किए गए हैं। एक सर्व शिक्षा मद से दूसरा टे्रजरी मद से।

बीईईओ बोले : सजा भुगतने को तैयार

बीईईओभेमजी खांट ने बताया कि यात्रा भत्ता में दोहरे भुगतान का जो आरोप लगाया गया है उसकी जांच करवाने पर अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो सजा भुगतने के लिए तैयार है।

सात दिन में जवाब मांगा

एसडीएमकरतार सिंह ने बताया कि बीईईओ भेमजी खांट द्वारा यात्रा भत्ता में दोहरे भुगतान की शिकायत मिली है। मंगलवार को उनको बुला कर जानकारी ली गई। उन्होने शिकायत की प्रति प्राप्त नहीं होना बताया जिस पर प्रति उपलब्ध करवा दी गई है। साथ ही सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह है पूरा मामला

बीईईओने 31 जुलाई 2013 को सुबह 9 बजे सागवाड़ा से डूंगरपुर शाम 8 बजे डूंगरपुर से वापस सागवाड़ा आने के लिए 32- 32 रूपए का यात्रा भत्ता लिया है। वहीं ठीक उसी दिन भोले भंडारी ट्रावेल्स की जीप से यात्रा करना दर्ज कर जीप किराया 550 डीजल व्यय 511 रूपए बता कर कुल 1061 रुपए का भुगतान भी लिया गया है। इसी तरह यात्रा भत्ता बिल में 17, 19 23 सितंबर, 4 अक्टूबर और 10 , 11 ,12 ,20, 21, 22 30 नवंबर 2013 को दोनों माध्यमों से यात्रा दर्ज कर दोनों मदों से भुगतान उठाया गया है। इसके बाद 20 फरवरी 21 मार्च 2014 को सागवाड़ा से उदयपुर उदयपुर से वापस सागवाड़ा के लिए जीप से 2253 रूपया बस से 276 रूपए का भुगतान उठाया गया है। बीईईओ द्वारा यात्रा के लिए भोले भंडारी ट्रावेल्स जेठाणा का वाहन अप्रैल 2013 से मार्च 2014 तक की समयावधि के लिए किराए पर लेकर 60,221 रूपए का भुगतान किया गया है। श