पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 464 करोड खर्च सागवाड़ा की पेयजल व्यवस्था में होगा सुधार

464 करोड खर्च सागवाड़ा की पेयजल व्यवस्था में होगा सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| लोडेश्वरबांध से सागवाड़ा को पेयजल सप्लाई के लिए 46 4 करोड की नई एसी मेटलिक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिससे पुरानी पाइपलाइन के लिकेज, कम दबाव तथा टूटने की समस्या से निजात मिलेंगा।

जलदाय विभाग की ओर से पिछले कई वर्षों पूर्व लोडेश्वर बांध से सागवाड़ा की पेयजल सप्लाई की मुख्य लाइन से परेशान था। इस पुरानी पाइपलाइन का व्यास भी छोटा था। वही पुरानी होने के कारण आए दिन टूटती जा रही थी। जिसके कारण इस पाइपलाइन से विभाग ने नई पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव भेज रखे थे। जिसे सरकार ने मंजूर करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए है। ऐसीमेटलिकपाइपलाइन बिछेगी

लोडेश्वरबांध से सागवाड़ा तक ऐसी मेटलिक पाइपलाइन बिछेगी। इस पाइपलाइन को कोई भी तोड़ नहीं सकता है। जिसके कारण इसके लिकेज तथा ब्रेकेबल होने की संभावना नहीं रहेगी। वही इस पाइपलाइन की व्यास 350 एमएम होगा। जिससे अधिक क्षमता से पानी सागवाड़ा में मिलेंगा। सेमलियाऔर खेडली गांव की व्यवस्था में होगा सुधार : सेमलियातथा खेडली गांव में पेयजल समस्या के निजात के लिए पाइपलाइन से इस गांव को जोडा जाएगा। जिससे इस क्षेत्रमें पेयजल समस्या से निजात होगा। पर्याप्तप्रेशर से मिलेगा पानी: लोडेश्वरसे सागवाड़ा में बिछाई गई पाइपलाइन बहुत वर्ष पुरानी होने के कारण यह अत्याधिक गहराई में उतर गई है। इसके कारण सागवाड़ा में पर्याप्त दबाव से पानी नहीं मिल रहा था। वही कई जगह पाइपलाइन के ऊपर सीसी सड़क डामर सड़क बन गई है। पाइपलाइन में लिकेज होने पर विभाग को सड़क खोदने की परर्मिशन मिलने की परेशानी होती है। इन सभी समस्याओं से अब निजात मिलेंगा।