पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में सेन्द्रफला और खो खो में मोठ ने मारी बाजी

कबड्डी में सेन्द्रफला और खो-खो में मोठ ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुरपंचायत समिति अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सडली तत्वावधान में चल रही 59वीं दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और खो-खो और सांस्कृतिक स्पर्धा समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कबडडी में सेंद्राफला सवगढ खो-खो में मोठ देवसोमनाथ ने बाजी मारी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार थे। अध्यक्षता डूंगरपुर प्रधान मंजुला देवी रोत ने की। विशिठ अतिथि पूर्व विद्यायक पूंजीलाल परमार, पुनाली ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पाटीदार, प्रदेश महिला महासचिव कांग्रेस उर्मिला अहारी, ब्लॉक महामंत्री गोवनजी पाटीदार थे। विद्यालय के संस्थाप्रधान भरतलाल खराडी, बीईओ गोवर्धन लाल यादव, सरपंच रामकृष्ण अहारी, हरिराम कोटडिया, उपसरपंच जगदीश पाटीदार, नोउडल संस्थाप्रधान भवानीशंकर पाटीदार ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य निर्णायक सोमेश्वर भगोरा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूनमचंद्र अहारी, सेवानिवृत गौतमलाल, शंकरलाल अहारी, पवन जोशी, जीवराम डामोर, वार्डपंच शांतिलाल अहारी, राकेश अहारी, हुरमा भाई सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। अतिथियो ने विजेता खिलाडियों टीम को पारितोषिक दिया। कार्यक्रम का संचालन भवानी, शंकर पाटीदार और आभार देवीलाल ननोमा ने माना।

देवल.

सागवाड़ा. राप्रावि वंजेला फला डेचा में सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य उपसरपंच चंद्रशेखर पुरोहित, नटवरलाल मोड पटेल, जगदीश चंद्र पंडया, राकेश शर्मा ब्लॉक शिक्षाधिकारी भेमजी खॉट के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता का समापन समारोह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल मोडपटेल के मुख्य आतिथ्य एवं नटवरलाल मोडपटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के सभी मैच सुरेंद्र भट्ट, देवीलाल पाटीदार, राजमल रोत, नानालाल दायमा, डायालाल पाटीदार, जयसिंह चौहान प्रकाश पाटीदार द्वारा संपन्न कराए गए। समारोह का संचालन देवीलाल पाटीदार ने किया। इस अवसर पर अरविंद भट्ट, जयंतिलाल गर्ग, महावीर प्रसाद, डायालाल पाटीदार, अमरसिंह चौहान सहित कई शिक्षक विद्यार्थी मौजूद रहे।

डेचा में प्राथमिक विद्यालयों की स्पर्धाएं संपन्न

ओबरी. ब्लॉक प्राशि सागवाड़ा के प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का राप्रावि वंजेला फला डेचा में समापन समारोह हुआ। समारोह में भाजपा नेता