पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वास्तविकता सरकार को बताकर किसानों के हालात सुधारने के प्रयास किए जाएंगे

वास्तविकता सरकार को बताकर किसानों के हालात सुधारने के प्रयास किए जाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकिसान मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शनिवार को बेणेश्वर धाम पर डांगी आश्रम में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी बाड़मेर, अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष इंद्रवीरसिंह चौहान, कमल भाई पाटीदार, गिरधर पंड्या, दिलीप जैन, खातुराम रोत, आसपुर मंडल अध्यक्ष वेलजी पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह चौहान, आसपुर प्रधान चिमनलाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष करणसिंह राणा मंचासीन थे।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की आजादी के 65 साल बाद भी किसानों की आर्थिक स्थिति नहीं बदली है। इसलिए सभी किसानों की वास्तविक स्थिति संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे, ताकि यहां के किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभू पंड्या ने कहा कि जिले में रहने वाले सभी किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। टीएसपी क्षेत्र में रहने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, ऐसी व्यवस्था करनी होगी। टीएसपी में किसानों को समान अधिकार और सहकारी सुविधाएं समान रूप से देने की बात रखी गई। बिजली कनेक्शन, बीज, खाद, सिंचाई के लिए पानी देने की मांगे किसानों ने रखी।

कार्यक्रम में चौरासी, सागवाड़ा, डूंगरपुर, आसपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के किसान शामिल हुए। संचालन निर्मल पंड्या ने किया। आभार अजीत जैन ने माना।

डूंगरपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मंच पर मौजूद अतिथि।

खबरें और भी हैं...