वार्षिकोत्सव मनाया
सागवाड़ा. बसंतपंचमी पर स्प्रिंगडेल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम दीपेंद्र सिंह राठौर और विशिष्ट अतिथि पूर्व काबिना मंत्री कनकमल कटारा, तहसीलदार सुबोध सिंह चारण, डीएसपी बृजराज सिंह चारण, डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया और एमडीएससी सैकंडरी स्कूल उदयपुर के निदेशक शैलेंद्र सोमानी थे। विद्यालय के निदेशक सुदेश त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्या नताशा त्यागी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में बताया। विद्यालय की नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन प्राचार्या नताशा त्यागी ने किया।
शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देते अतिथि और विद्यार्थी।