महासम्मेलन पर त्रिमेस की बैठक
सागवाड़ा. त्रिवेदीमेवाड़ा समाज तरपोत चौखला की बैठक रविवार को समाज के छात्रावास भवन में होगी। प्रवक्ता गोपालकृष्ण पंड्या ने बताया कि समाज के अध्यक्ष गणेशलाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सामूहिक जनेऊ, सामूहिक विवाह, एकादशी उद्यापन के कार्यक्रम बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही त्रिमेस के 28 फरवरी को आयोजित होने वाले महासम्मेलन में भाग लेने सागवाड़ा से प्रस्थान करने के बारे में चर्चा की जाएगी।