उप्रावि को भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग
राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में 83 प्रकरणों का निस्तारण
राष्ट्रीयलोक अदालत शनिवार को सीमलवाड़ा कोर्ट में हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मदन गोपाल अहारी की अध्यक्षता में शिविर हुआ।
बैंक ऑफ बडौदा शाखा सीमलवाड़ा, धंबोला, पीठ, चिखली समेत के विभिन्न प्रकार के लोन के 83 प्रकरणों का निस्तारण कर 33 लाख 52 हजार 965 रु. की वसूली की।
डूंगरपुर.डूंगरपुरसागवाड़ा, आसपुर सीमलवाड़ा कोर्ट में लोक अदालतें लगी। लोक अदालत में कुल 4348 प्रकरण रखे गए। 266 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। एक करोड़ सौलह लाख नौ हजार छह सौ बीस रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। कुल निस्तारित प्रकरणों में से बैंकों के 260 अन्य प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। इसमें एक करोड़ ग्यारह लाख बाइस हजार दो सौ बीस रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ।
न्यायालयों में लंबित 6 प्रकरणों का निस्तारण किया। चार लाख सतासी हजार चार सौ रुपये की राशि का सेटलमेंट किया। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु मुख्यालय पर 2 तथा सागवाड़ा, सीमलवाड़ा आसपुर तालुकाओं में 1-1 लोक अदालत बेंचों का गठन किया हुआ था।