पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक के लिए प्रधान 10 20 साल तक सोचना बंद करें

विधायक के लिए प्रधान 10-20 साल तक सोचना बंद करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

जिलाकांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रधानों को विधायक की पद की दौड़ से 10-20 साल दूर रहने की गाइड लाइन दी गई। बतौर जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी पहुंचकर पदभार संभाला। लोकसभा विधानसभा चुनावों में पिछड़ी कांग्रेस को सत्ता की कमान देने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं की 20 मिनट की मैराथन क्लास ले डाली।

पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार की गैरमौजूदगी को मुद्दा बनाते हुए नेताओं ने गुटबाजी को
विधायक के लिए प्रधान 10-20 साल तक सोचना बंद करें

{ महेंद्रबरजोड़: गुटबाजीसे उबरने की जरुरत है। सभी विचारों के लोगो को एक जाजम पर बैठाने की जरुरत है।

{ निवर्तमानजिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या: सोश्यलमीडिया पर कुछ लोग अध्यक्ष की जाति को लेकर दुष्प्रचार भी कर रहे है, जो निंदनीय और गैर संवैधानिक है।

{ पूर्वविधायक राइया मीणा : प्रेमकुमारपाटीदार करणसिंह जीएम साहब दौड़ में थे। एक ने खोडनिया के पक्ष में बात रखी तो दूसरे की नाराजगी बनी हुई है, इसी कारण आज यहां मौजूद नहीं है। सभी को साथ में लेकर चलने की जरुरत है, क्योंकि घर का भेदी ही लंका ढहाता है। ताराचंद भगोरा हमारे लिए हाईकमान है।

{ पूर्वजिला प्रमुख बीएल रोत: सागवाड़ाक्षेत्र को भीखाभाई के बाद अब मौका मिला है।

{ पूर्वविधायक शंकरलाल अहारी: पार्टीकिसी की बपौती नहीं है। यहां सभी बराबर है, कोई भी संगठन से स्वयं को बड़ा नहीं समझे।

{ युवककांग्रेस के गणेश घोघरा: शहरमें बाहर के लोग आकर राज कर रहे हैं, हमारे यहां के नेताओं में दम नहीं है। यहां का पैसा कमाकर झीलों की नगर में महल बना रहे है।

{ महिलाकांग्रेस अध्यक्ष अंशुमाला पंचाल: कार्यकर्तामायुस है, खोडनिया के कंधों पर जिम्मेदारी है, पार्टी को नवजीवन देने की।

डूंगरपुर. कार्यभार ग्रहण समारोह में को संबोधित करते दिनेश खोडनिया।

डूंगरपुर. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते दिनेश खोडनिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...