शहीदों पर कवि सम्मेलनआज
सागवाड़ा| लक्ष्मीनारायणमंदिर प्रांगण में रविवार शाम को एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चिराग मेहता, कांति शंकर उपाध्याय नाथूलाल पाटीदार ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के सानिध्य में आयोजन होगा। इसमें प्रख्यात कवयित्री उज्जैन की निशा पंडित सहित कमलेश नागदा, महेश हर्ष सुरेश सरगम फलोज, छत्रपाल छत्र मयंक मीत सागवाड़ा काव्य पाठ करेंगे।