किसानों में लोन पर ब्याज को लेकर रोष
सागवाड़ा। भारतीयकिसान संघ की बैठक पाटीदार छात्रावास में गुरुवार को हुई। मुख्य अतिथि राजवीर सिंह थे। अध्यक्षता देवेंग भाई ने की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीशंकर चिखली, रतनजी नया गांव, मोगजी भासोर और नाथू पादरा थे। गौरीशंकर सिलोही ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही बताया कि किसानों की 24 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया। लैम्पस द्वारा किसानों को वर्तमान में लोन पर ब्याज लागू किए जाने पर रोष जताया। कृषक भरत पाटीदार की खेतों में काम करते वक्त सर्पदंश से मौत होने पर शोक जताया। संचालन गौरीशंकर सिलोही ने किया आभार तेजपाल पाड़वा ने माना। इस अवसर पर ईश्वर सिलोही, कचरू भासोर, नाथजी लालजी, डायालाल सहित कृषक मौजूद थे।