सागवाड़ा के बीईओ एक बार फिर एपीओ
सागवाड़ाके ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भेमजी खांट को गुरुवार को एपीओ कर दिया है। उन्हें बीकानेर मुख्यालय पर ड्यूटी देने के आदेश जारी हुए हैं।
यह आदेश जिला परिषद के सीईओ अनुराग भार्गव ने जारी किए। बीईओ खांट इससे पूर्व भी एक बार एपीओ किए जा चुके हैं। हालांकि वे कोर्ट से स्टे लेकर इस पद पर बने हुए थे। उनके एपीओ होने के पीछे प्रमुख कारण कुछ शिक्षक संगठनों द्वारा टूर बिल में अनियमिताओं की शिकायत करना बताया जा रहा है। बीईओ की कार्यप्रणाली पर शिक्षक संगठनों में रोष व्याप्त था। शिक्षक संगठनों की शिकायत के बाद ही कार्रवाई की गई।
कई मिली थी शिकायतें
पूर्वमें मानवाधिकारी समिति के सदस्यों के अचानक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के बाद एपीओ कर दिया गया था। तब वे कोर्ट से स्टे ले आए थे। इसके अलावा प्रतिनियुक्ति, मोबाइल फोन नहीं उठाने, बैठकों कार्यालय में अनुपस्थित मिलने जैसी कई शिकायतें मिली थी। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीईओ खांट के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद उन्हें यहां से हटाया गया है।