पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड संघ का अभिनंदन शिविर

स्काउट गाइड संघ का अभिनंदन शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| राजस्थानभारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ का अभिनंदन शिविर छोटी लिंबोड़ शिविर केंद्र पर हुआ। स्थानीय संघ सचिव भूपेंद्र रावल, मोहनलाल पाटीदार और प्रकाश व्यास के सानिध्य में आयोजित शिविर में वर्ष पर्यंत चलने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए पीएलटी कैंप तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर कार्यक्रम 8 से 12 अक्टूबर तक शिविर केंद्र लिंबोड़ छोटी पर आयोजित करने की जानकारी दी। साथ ही सभी रजिस्टर्ड ट्रुप से अपने विद्यालय से 8 स्काउट और 8 चाइल्ड लेकर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर देवीलाल पंचाल, भवानी शंकर सुथार, दीपक उपाध्याय, मुकेश बुनकर, मुमताज बेगम, विमल आदि ने अपने विचार रखे। संचालन मोहनलाल पाटीदार ने किया आभार प्रकाश चंद्र व्यास ने किया।