एसडीएम को मृत्यु भोज रुकवाने लिखा पत्र
सागवाड़ा| भीमदड़ीनिवासी एक महिला ने गुरुवार को एसडीएम को पत्र लिखकर उसकी जेठानी की मौत के बाद करवाए जा रहे मृत्यु भोज को रूकवाने की मांग की है। भीमदड़ी निवासी भगवती उर्फ भगुड़ी ने एसडीएम करतार सिंह को दिए पत्र में बताया कि उसकी जेठाणी बदी डेंडोर का गत 8 सितम्बर को निधन हो गया था।
बदी के कोई संतान नहीं होने से वह तथा बदी अपने खेतों से होने वाली उपज से गुजारा चला रहे थे। बदी की देखभाल वह स्वयं कर रही थी। पत्र में बताया कि राजेला तहसील सीमलवाड़ा निवासी जीवा भील उक्त खेती की जमीन को हड़पने की नियत से गांव में आकर नर्वदा प|ी देवीलाल भील, हाजू प|ी सैजू भील निवासी जोगीवाड़ा, मंजू भील निवासी भीलुड़ा धूला निवासी वरदा गांव के लोगों को भड़का कर जबरन मृतका बदी का मृत्यु भोज 19 सितंबर को रखना तय कर लिया है। पत्र में आरोप लगाते हुए बताया गया कि उसके द्वारा मना किए जाने पर उसे उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 16 सितंबर को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था।