पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय देवेंद्र गर्ल्स उमावि में गुरुवार को विधिक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मांडली.राउमाविमांडली में प्रधानाचार्य मनोजकुमार कलाल के नेतृत्व में विविध स्पर्धा हुई। इसी प्रकार किशनलाल गर्ग उमावि में प्रधानाचार्य अशोक कुमार भट्ट, राउमावि महुंडी में प्रधानाचार्य राजेश परमार, राउमावि कनबा में रामलाल डामोर, रामावि वागदरी रतनपुरा में संस्थाप्रधान मोहनलाल कटारा, राउमावि करावाड़ा में संस्थाप्रधान फतेहसिंह चौहान के नेतृत्व में स्पर्धाएं हुई। सागवाड़ा.राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय बुचिया बड़ा में विधिक साक्षरता दिवस और विधिक जागृति समारोह आयोजित हुआ। संस्था प्रधान विष्णुकांत दीक्षित और राजेंद्र स्वर्णकार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर, वाद विवाद पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन मेहरचन्द तंवर ने किया आभार मानजी पाटीदार ने माना। उधर रामावि डेचा में विधिक सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। संस्था प्रधान राकेश कुमार सेवक ने बताया कि विधिक सप्ताह के तहत पोस्टर, निबंध और वाद विवाद स्पर्धा हुई।

सीमलवाड़ा. कस्बे के शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय में प्रधानाचार्य एलएन पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ हुआ। पुष्पेंद्र सेवक ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया। प्रधानाचार्य पाटीदार ने बालकों को चरित्रवान बनने का आह्वान कर बताया कि समाज सेवा से व्यक्ति की पहचान बनती हैं। डॉ.जिज्ञासा शाह, पुष्पेंद्र सेवक, रंजना चौहान, ज्योति डामोर ने भी शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला। शाम को सांस्कृतिक आयोजन हुए। संचालन राकेश बंजारा ने किया। वहींधंबोलाराउमावि में राष्ट्रीय विधिक चेतना अभियान कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य दिनेशचन्द्र पंडया के सानिध्य में निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रभारी ब्रजमोहन राणा ने बताया कि निबंध में ध्वनि पंडया,कृष्णा पाटीदार,राहुल यादव एवं पोस्टर स्पर्धा में रविन्द्र यादव,आलोक गरासिया,जुगल नाई विजेता रहे। निर्णायक मंडल में इकबाल शेख एवं जितेन्द्र पंडया