- Hindi News
- व्यापार संघ सरोदा और पादरडी बडी का शपथ ग्रहण समारोह
व्यापार संघ सरोदा और पादरडी बडी का शपथ ग्रहण समारोह
सागवाड़ा| चेम्बरऑफ कामर्स के व्यापार संघ सरोदा और पादरडी बड़ी का शपथ ग्रहण समारोह नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर सरोदा में हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष केके गुप्ता थे।
अध्यक्षता महामंत्री प्रभुलाल पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि चेम्बर ऑफ कामर्स के कोषाध्यक्ष राजेश डेण्डू, सचीव मनोहर कंसारा, सागवाड़ा के अध्यक्ष पंकज दलाल अनिल वाडेल थे। कार्यक्रम के दौरान व्यापार संघ के निर्वाचित अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, महामंत्री दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष भावेश जैन, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जैन, सचिव हेमेन्द्र पंड्या, प्रभारी आशिष जैन सह प्रभारी विकास जैन सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को मुख्य अतिथि गुप्ता ने शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने व्यापारियों से ईमानदारी से कार्य करने संगठन को नोडल वाले तत्वों से सावधान रहने की बात करते हुए व्यापारी मात्र की समस्याओं के समाधान के लिए चैंबर ऑफ कामर्स कार्यकारिणी तत्पर होना बताया। संचालन हेमेंद्र पंड्या ने किया आभार प्रकाश जैन ने माना। इस अवसर पर प्रेमजी पाटीदार, हेमेन्द्र उपाध्याय, शिवराम पाटीदार, पन्नालाल डोडियार, प्रकाश जैन, हितेश रावल,सहित व्यापारी मौजूद थे।