पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में चयन

13 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। न्यूलुक सेंट्रल स्कूल के 13 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हेमेंद्र पंड्या ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बास्केटबॉल जूनियर छात्र वर्ग में दिव्य राज सिंह मुकुल नाई छात्रा वर्ग में रूचि पुरोहित का चयन हुआ है। वहीं, कृति पाटीदार का बेडमिंटन में, मीडिल स्तर में क्रिकेट प्रतियोगिता में वेदांत उपाध्याय, टेबल-टेनिस में हित मेहता, रजत पाटीदार दिव्य जैन, बास्केटबॉल जूनियर वर्ग में मुकुल नाई, क्रिकेट में वतन उपाध्याय, शुभम पाटीदार अनुराग चौबीसा वालीबॉल में यश का चयन हुआ है।