पुनर्वास कॉलोनी में पेयजल सप्लाई ठप
सागवाड़ा| पुनर्वासकॉलोनी के ब्लॉक में पिछले लम्बे समय से पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान है। पुनर्वास कॉलोनी के ब्लॉक निवासी भरत लाल जैन, विजय जैन, जितेन्द्र, अनिल, मनोज जैन सहित लोगों ने बताया कि जैन बस्ती में पिछले काफी समय से पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। घरों में लगे नल से एक बुन्द पानी नहीं रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।