समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्टम
डूंगरपुर| सागवाड़ामार्ग पर शनिवार शाम को बिलड़ी स्कूल के सामने दुर्घटना में चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को परिजन आर्थिक सहयोग की मांग पर अड़ गए और कई घंटों तक बैठे रहे। बाद में पुलिस ने समझाइश कर दोपहर को पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जीप पलटने से हुई दुर्घटना में लोलकपुर निवासी खातरा पुत्र काउवा रोत की मौत हो गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मृतक के परिजनों का इंतजार करती रही। दोपहर को परिजन पहुंचे तो आर्थिक सहयोग की मांग करने लगे, पुलिस ने समझाइश कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल 11 यात्रियों का डूंगरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिलड़ी स्कूल के सामने एक जीप सामने से रहे ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मारते हुए पलट गई थी। इसमें जीप चालक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए थे।