किसानों को कृषि की तकनीक बताई
सागवाड़ा। मक्काकी फसल में न्यूटी फार्म पायलेट प्रोजेक्ट 2014 के अंतर्गत टामटिया और भचड़िया की महिला कृषकों का प्रशिक्षण किसान सेवा केंद्र टामटिया में शुक्रवार को हुआ। कृषि पर्यवेक्षक हर्षवर्धन द्विवेदी ने बताया कि महिला कृषक लीला कचरू पाटीदार की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कृषकों को सहायक कृषि अधिकारी ठाकरडा अशोक मेहता कृषि पर्यवेक्षक नोखना द्वारा कृषि विभाग पशुपालन संबंधित विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई।