घाटा का गांव में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन
सागवाड़ा। भारतविकास परिषद की ओर से राउमावि घाटा का गांव में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि भाविप दक्षिण प्रांत के महासचिव गिरिश पानेरी, अध्यक्ष जिलाध्यक्ष मधुकर पंड्या थे। विशिष्ट अतिथि अश्विन भट्ट देवेंद्र यादव थे। कार्यक्रम में 60 शिक्षकों का सम्मान करने के साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने भाविप के प्रकल्पों वृक्षारोपण, मुक्तिधाम, केशव वाचनालय का अवलोकन किया परिषद के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उमाशंकर त्रिवेदी, डायालाल, रमणलाल, शांतिलाल, रमेश चंद्र, राधेश्याम, जीवणलाल, श्रीपाल जैन, कुरीचंद जैन, हेमंत जैन सहित सदस्य मौजूद थे।