- Hindi News
- छात्र की हत्या कर पुिलस थाने में जाकर कहा मैंने मार दिया भाई
छात्र की हत्या कर पुिलस थाने में जाकर कहा-मैंने मार दिया भाई
भास्कर न्यूज| साबला/आसपुर/खमेरा
11वींकक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का उसके ही चचेरे भाई ने कत्ल कर दिया। वजह भी घरेलू थी। हत्या करने के बाद पुलिस थाने में जाकर कहा-मैंने अपने भाई को मार दिया और इसका कोई अफसोस भी नहीं है। घर में ताकझांक करने पर अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतारा और इस गुनाह को वह कबूल करता है।
घटना खमेरा थाना क्षेत्र के ठीकरिया चंद्रावत गांव की है, जिसकी सूचना मिलने के बाद बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों की पुलिस हरकत में गई। यह इलाका सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार क्षेत्रवासी मनोज कुमार पुत्र रावजी भगोरा ने बुधवार की दोपहर में अपने चचेरे भाई ठीकरिया चंद्रावत निवासी 16 वर्षीय सुनील भगोरा पुत्र नारायणलाल भगोरा को साबला और सागवाड़ा के बीच तालोरा रोड के घने जंगलों में ले जाकर मार दिया। जिसके बाद उसने गुरुवार को दोपहर 12 बजे खमेरा थाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और कहा कि उसने ही भाई सुनील की हत्या की है। इस पर खमेरा थाना पुलिस ने लोहारिया और आसपुर थानाधिकारी को इत्तला दी। तीनों थानों से पुलिस का जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा पहुंचा। जहां मृतक के दादाजी धारजी भगोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद शव को गनोड़ा अस्पताल लाया गया। शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
घरमें ताक-झांक करने की दी सजा : चचेरेभाई की हत्या कर खमेरा थाने में आत्मसमर्पण करने आए मनोज भगोरा ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। उसने बताया कि सुनील मेरे घर में कई दिनों से ताक-झांक करता था। शेष|पेज10
जिससेतंग आकर उसने बुधवार को तलोरा के जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
स्कूल जा रहा था, रास्ते से उठाया
जानकारी के अनुसार सुनील भगोरा गनोड़ा के स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता था। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे वह स्कूल जा रहा था। तब मनोज उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर साबला में तालोरा रोड पर मंदिर के पीछे जंगल में ले गया। जहां दोनों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। इस पर मनोज आवेश में गया और जंगल में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके दूसरे दिन उसने सरेंडर किया। इसके बाद खमेरा पुलिस और आसपुर थानाधिकारी कैलाश सोनी, साबला चौकी प्रभारी शंकरलाल मीणा मौके पर पहुंचे। आरोपी द्वारा के बताई गई जगह पर तलाश करने पर जं