विश्व शांति यज्ञ 25 सितंबर से
सागवाड़ा। दिगंबरजैन अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ में शारदीय नवरात्रि के तहत पार्श्व पद्मावती विधान किया जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के तत्वावधान में 3 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर को सुबह ध्वजारोहण के साथ सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, कलश स्थापना अंकुरारोपण एवं भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांतिधारा होगी। प्रतिदिन दोपहर में इंद्र इंद्राणियों के समूह द्वारा विधान मंडप पर अष्ठ द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। साथ ही प्रतिदिन पद्मावती माता का शृंगार, कुमकुम, अर्चन और गोद भराई रस्म की जाएगी। 3 अक्टूबर को भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांतिधारा, विश्वशांति महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी।