सागवाड़ा में संतों का मंगल प्रवेश
सागवाड़ा। दिगंबरजैनाचार्य रयणसागर महाराज और उपाध्याय उदारसागर महाराज ससंघ का शुक्रवार सुबह नगर में मंगल प्रवेश हुआ। पार्श्वनाथ चौक से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में समाजजन प्राइवेट बस स्टैंड के पास पहुंचे।
जहां कुलदीप गांधी के प्रतिष्ठान के पास दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में आचार्य एवं उपाध्याय ससंघ का पाद प्रक्षालन कर पुष्प वृष्टि और अर्ध्य समर्पित करके अगवानी की गई। नगर में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। जहां समाजजनों ने जयकारों के बीच आचार्य संघ पर पुष्प वर्षा करते हुए दर्शन किए।
आचार्य संघ को जूना मंदिर ले जाया गया। जहां दोनों संतों ने जिनालय में दर्शन किए। जिसके बाद शोभायात्रा दिगंबर जैन बोर्डिंग पहुंच धर्मसभा में तब्दील हुई।
जहां मंगलाचरण के बाद सेठ दिलीप कुमार नोगमिया और ट्रस्टीगणों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चार के साथ ट्रस्टी अश्विनी बोबड़ा परिवार द्वारा आचार्य ससंघ का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर प्रदीप दोसी, नरेंद्र शाह, बदामीलाल शाह, मोहन मेहता, शरद बोबड़ा, मुनि संघ सेवा समिति अध्यक्ष पवन गोवाड़िया, महिला महासभा अध्यक्ष प्रेरणा शाह, युवा मंच अध्यक्ष विशाल गोवाड़िया, पुलक मंच अध्यक्ष वैभव गोवाड़िया, महामंत्री वरूण पालविया, तिलकनंदनी शाह मौजूद थे। ट्रस्टी अश्विनी बोबड़ा ने बताया कि रोजाना सुबह 9 बजे जैन बोर्डिंग में संतों के प्रवचन होंगे।
आचार्य संघ को शोभायात्रा के रूप में दिगंबर जैन बॉर्डिंग ले जाते समाजजन।