पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को बताए बाड़ियों के अनुभव

किसानों को बताए बाड़ियों के अनुभव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। गांधीमानव कल्याण सोसायटी के सानिध्य में वाड़ी विकास कार्यक्रम से जुड़े किसानों का सम्मेलन नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर सरोदा में हुआ। जिसमें करीब 300 किसानों की भागीदारी रही। यह सम्मेलन वाड़ी कार्यक्रम को लेकर किसानों को जागरूक करने तथा बाड़ियों के अनुभवों को साझा करने के उदे्दश्य से हुआ। सम्मेलन में कृषि विभाग के सहायक निदेशक एके वाजपेयी, कृषि अधिकारी एसआर वर्मा एवं बीओबी प्रबंधक नारायण डांगी अतिथि के रूप में मौजूद थे। समन्वयक लालचंद रैगर ने बाड़ियों से होने वाले फायदे बताए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदनलाल नागदा ने दस गांवों में किसान क्लब बनाने सहित जरूरी जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...