पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानस मंडल के 300वें सुंदरकांड पाठ का आयोजन

मानस मंडल के 300वें सुंदरकांड पाठ का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| मानसमंडल द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या हुई। सुथारवाड़ा के हरिश्चंद्र सुथार के यजमानत्व में हुई भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। इस आयोजन के साथ ही मानस मंडल ने 300 सुंदरकांड पाठ पूरे किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सुरेशचंद्र भट्ट ने गणपति पूजन सरस्वती वंदना की। सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गान कुणाल भोई चेतन गोगरोत ने किया।

कार्यक्रम के दौरान किशोर भाव सार, मुकेश भोई, जुगल सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी। अंत में मानस मंडल के अध्यक्ष किशोर भावसार ने 300 सुंदरकांड पूरे होने पर प्रारंभ से लेकर आज तक पाठ के सभी यजमानों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। शिक्षाविद् देवशंकर सुथार गोवर्धनलाल शर्मा ने मानस मंडल द्वारा प्रति शनिवार को इस आयोजन द्वारा लोगों में धार्मिक भावना विकसित करने की सराहना की। भावेश खिंची, राजेंद्र पंचाल, हरीश सुथार, जितेन्द्र भट्ट ने वाद्ययंत्रों पर संगत दी। अंत में यजमान परिवार ने आरती उतारी। इस अवसर पर गौरीशंकर सुथार, भगवती शंकर सुथार, भरत सुथार, रितेश सुथार, जितेंद्र सुथार, ओमप्रकाश सुथार, लक्ष्मीनारायण सुथार, कुणाल शर्मा, सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।