- Hindi News
- भाजपाइयों ने की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा
भाजपाइयों ने की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा
भारतीयजनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया का सोमवार को सागवाड़ा पहुंचने पर डाक बंगले में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विधायक अनिता कटारा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के नेतृत्व में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद गरासिया ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। गरासिया ने उपचुनाव में तीन सीटों पर भाजपा की हार को स्थानीय कारण बताते हुए आगामी पंचायत राज चुनावों निकाय चुनावों में दुगुनी ऊर्जा से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, नारायणलाल दर्जी, नगर अध्यक्ष नटवरलाल गोगरोत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेश भट्ट, नरेंद्र भगत, मनोज कंसारा, एडवोकेट विजयकुमार जैन, कन्हैयालाल मेहता, शेख राजूभाई बर्तनवाला, शंकरलाल अहारी, कल्याणसिंह चौहान, दिलीप कोठारी, विक्रमसिंह चुंडावत, राज रेबारी, मुरलीधर कोरानी, अब्दुल रब, केशवलाल भागरिया, मगनलाल पाटीदार सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सागवाड़ा. प्रदेश उपाध्यक्ष गरासिया भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए।