पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह नामांकन में आंकड़ों की होगी जांच

भामाशाह नामांकन में आंकड़ों की होगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| महिलासशक्तिकरण के लिए प्रारंभ की गई भामाशाह योजना के तहत जिले में आयोजित हो रहे नामांकन शिविरों में संग्रहित आंकड़ों की गुणवत्ता की जांच के लिए जिला प्रशासन ने गंभीरता दर्शाई है। इसके तहत आंकड़ों की जांच को लेकर उपखंडवार दलों का गठन किया गया है। जिला भामाशाह प्रबंधक कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने बताया कि डूंगरपुर सागवाड़ा उपखंड के लिए अतिरिक्त कलेक्टर अशोक कुमार, आसपुर नगरपरिषद डूंगरपुर के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव तथा सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के लिए टीएडी परियोजना अधिकारी बजरंगलाल वर्मा को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है।