- Hindi News
- एबीवीपी ने महाविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने की मांग
एबीवीपी ने महाविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने की मांग
सागवाड़ा| स्व.भीखा भाई भील राजकीय महाविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने सहित कई मांगो को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विधायक अनिता कटारा को ज्ञापन सौंपा। जिला सहसंयोजक दिनदयाल सरगड़ा तहसील संयोजक धर्मेंद्र माल के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में उपखंड स्तर पर कन्या महाविद्यालय खोलने, आईटीआई में रिक्त पद भरने, राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने, विज्ञान वाणिज्य संकाय खोलने, खेल मैदान कई मांगे रखी। छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश रोत, उपाध्यक्ष अविनाश परमार, महासचिव प्रकाश यादव, संयुक्त सचिव दिनेश रोत, खेलमंत्री नरेश ननोमा, साहित्यिक मंत्री दयाराम गमेती, सांस्कृतिक मंत्री चिनु यादव मौजूद थे।