जिले में आज लगाई जाएंगी विद्युत चौपालें
डूंगरपुर। जिलेकी 33/11 केवी विद्युत उपचौकियों पर मंगलवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विद्युत चौपाल लगाई जाएगी। अधीक्षण अभियंता एमबी पालीवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उपखंड डूंगरपुर शहर में भिंडा, ग्रामीण डूंगरपुर में रामपुर, बिछवाड़ा में वेड, धंबोला में बांडिया बड़ली, सागवाड़ा शहर में गुलाबपुरा, सागवाड़ा ग्रामीण में खड़गदा, आसपुर में नांदली, चितरी में गड़ा जसराजपुर, साबला में सागोट विद्युत उपचौकी पर चौपाल लगाई जाएगी।