शहर से लेकर देहात तक स्कूलों में मनाई बसंत पंचमी
वरदानस्कूल में बसन्त पंचमी का उत्सव प्रधानाचार्य अमितसिंह नोगा की अध्यक्षता एवं उपप्रधानाचार्य नबीउल्ला खान के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। विद्यार्थी रंगबिंरगी पोषाक पहनकर आए। अयाज अहमद ने बसन्त पंचमी पर्व के बारे में जानकारी दी। आभार दीपिका पटेल ने बसंत ऋतु से जुड़ी सारगर्मित जानकारी दी। संचालन सरोज जोशी कल्पना भावसार ने किया।
इसी तरह आदर्श विद्या मंदिर उप्रामावि में वरदान के तत्वाधान में स्वच्छ डूंगरपुर स्वस्थ्य डूंगरपुर अभियान के तहत बसंत पंचमी को मनाई गई। इस मौके पर पार्षद भूपेंद्र शर्मा, मुकेश श्रीमाल, राजेश चौबीसा ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संचालन हीना जोशी ने किया। विद्यानिकेतन प्रावि गोकुलपुरा में गजेंद्र चौबीसा के मुख्य आतिथ्य में बंसत पंचमी मनाई गई। प्रधानाचार्य नवलसिंह बियोला ने बताया कि कार्यक्रम में नंदलाल सोमपुरा, प्रेमशंकर, बिंदू, हंसा देवी, बाबूलाल, कांतिलाल ने बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया। संचालन शिशुवाटिका ने किया। आभार भार्गवी ने माना। इसी तरह श्रीनाथ मावि शिवाजी में निदेशक जय दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया।
अध्यक्षता प्रशासक प्रेमांशुराम मेहता, दिव्या दीक्षित ने की। उसी तरह वागड़ विद्या विहार मावि फलोज में शुक्रवार को प्रेमशंकर पटेल प्रधानाचार्य निलेश उपाध्याय के सानिध्य में बसंत पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर समस्त आचार्य मौजूद थे। अभिनव मावि में पार्षद नगीनलाल जैन ने की अध्यक्षता में बसंत पंचमी मनाई गई।
डूंगरपुर.मुस्कानसंस्थान द्वारा संचालित माई मदर स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों के साथ येलो डे सेलिब्रेट किया। निदेशक भावेश जैन ने उपस्थित बच्चों को रेलवे स्टेशन स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर में ले जाकर भ्रमण कराया एवं येलो डे सेलिब्रेट किया बसंत पंचमी की महत्ता के बारे में जानकारी दी। सागवाड़ा।राउमाविगोवाड़ी में पंसस मयंक शर्मा, पीटीए अध्यक्ष लालशंकर पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष विमलकांत भट्ट, लैम्पस डायरेक्टर रमेश डेंडोर शाशि बंशीलाल पाटीदार के आतिथ्य में बसंत पंचमी मनाई।
साबला.सरस्वतीबाल मंदिर में संस्थाप्रधान कल्पेश व्यास, विद्या निकेतन स्कूल में गजेंद्रसिंह, विद्यानिकेतन साबला में दिगपालसिंह चौहान की उपस्थिति में बसंत पंचमी मनाई।
सीमलवाड़ा.बसंतपंचमी पर राबामावि धंबोला में विद्या की देवी मां सरस्वती के मंदिर निर्माण के लिए भूमी पूजन कार्यक्रम हुआ। स्कूल में मंदिर निर्माण भूमी पूजन के साथ में मातृ सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान निमीषा भगोरा थी।
अध्यक्षत समाजसेवी मोहनलाल पंड्या, विशिष्ट अतिथि पीटीए अध्यक्ष राजेश्वर पंड्या,दिनेश पंड्या, हरीलाल रोत थे। भामाशाह रविश पाटीदार ने अपने पिता स्व.भोगीलाल पाटीदार की स्मृति में सरस्वती मंदिर निर्माण की घोषणा कर शास्त्री भावेश भट्ट के निर्देशन में भूमी पूजन किया गया। प्रधानाध्यापिका पूष्पलता उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन सुषमा पंड्या ने किया। प्रधान ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए नारी को कमजोर नही मानने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। सीमलवाड़ा कस्बे में अक्षर एकडेमी में भी बसंत पंचमी पर्व संस्थाप्रधान राजेन्द्रसिंह चौहान के सानिध्य में मनाया गया।
रामसौर.कस्बेके विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय चीखली में बंसत पंचमी संस्थाप्रधान पोपटसिंह लबाना एवं निष्कंलक धाम के मंहत भैरवसिंह चौहान के सानध्यि में राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में मनाया। भैया-बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पीठ.कस्बेमें स्थित दी ग्रामर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में बसन्त पंचमी का उत्सव मनाया गया। जहां कबड्डी बॉलीबाल खो-खो आदि खेल भी खेले गए।
गुरुकृपा संस्थान के महाविद्यालय मं शुक्रवार सें स्नातक कक्षाएं बीए बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो के लिये विभिन्न विषयो के प्री यूनिवर्सिटी टेस्ट प्रारम्भ हूये जो 15 फरवरी तक आयोजित होगे।
डूंगरपुर. बसंत पंचमी पर वरदान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। पीठ. कस्बे में शुक्रवार को भ्रमण के दौरान कबड्डी खेलती छात्राएं।
सीमलवाड़ा. चौरासी पाटीदार समाज के सामूहिक विवाह में नव विवाहित जोड़े।